लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यालय 31 मार्च तक बंद, ओडिशा में पांच जिले,आठ प्रमुख शहर हफ्ते भर बंद

By भाषा | Updated: March 21, 2020 19:25 IST

राष्ट्रव्यापी जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले ओडिशा सरकार ने आज घोषणा की कि पांच जिलों और आठ अन्य प्रमुख शहरों में एक हफ्ते के लिये तकरीबन पूर्ण बंद रहेगा। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ कर शनिवार को 283 हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार ने 31 मार्च तक अपने सभी कार्यालयों को बंद रखने का शनिवार को आदेश जारी कियादेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ कर शनिवार को 283 हो गये।

रायपुर: कोरोना वायरस महामारी फैलने के चलते एहतियाती कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 मार्च तक अपने सभी कार्यालयों को बंद रखने का शनिवार को आदेश जारी किया। हालांकि, आवश्यक एवं आपात सेवाएं मुहैया करने वालों को इससे छूट दी गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रव्यापी जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले ओडिशा सरकार ने आज घोषणा की कि पांच जिलों और आठ अन्य प्रमुख शहरों में एक हफ्ते के लिये तकरीबन पूर्ण बंद रहेगा। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ कर शनिवार को 283 हो गये।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह रविवार सुबह से प्रभावी होगा। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी शहरी इलाकों में बसों का परिचालन भी 29 मार्च तक रोक दिया गया है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के अभी तक एक मामले की पुष्टि हुई है।

राज्य में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, मॉल आदि भी बंद हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी कार्यालय बंद करने का निर्देश जारी किया है हालांकि इसससे आवश्यक एवं आपात सेवाएं मुहैया करने वालों को छूट दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाछत्तीसगढ़ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे