लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र, कई राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए 28 ट्रेनों की मांग की

By धीरज पाल | Updated: May 2, 2020 17:29 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे श्रमिकों की वापसी के लिए चलाई गई ट्रेनों का स्वागत किया है। इसके साथ उन्होंने इन श्रमिकों को रेलवे द्वारा नि:शुल्क यात्रा कराए जाने का अनुरोध भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में अभी तक 43 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें से 36 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।राज्य में 145 पृथकवास केंद्र बनाया गया है, जिनकी क्षमता 2718 लोगों की है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार (02 मई) को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कई राज्यों में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए 28 ट्रेनों की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे श्रमिकों की वापसी के लिए चलाई गई ट्रेनों का स्वागत किया है। इसके साथ उन्होंने इन श्रमिकों को रेलवे द्वारा नि:शुल्क यात्रा कराए जाने का अनुरोध भी किया।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने पत्र में रेल मंत्री को लिखा कि राज्य के 1.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार देश के 21 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए 28 ट्रेनों की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में अभी तक 43 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें से 36 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य शासन से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 145 पृथकवास केंद्र बनाया गया है, जिनकी क्षमता 2,718 लोगों की है। यहां 575 लोगों को रखा गया है। वहीं 17,634 लोगों को घर में ही पृथक रख गया है। यह ऐसे लोग हैं जिन्होंने विदेश यात्रा की थी या प्रभावित राज्यों का दौरा किया था।

राज्य की सीमाएं नहीं खोलेगी सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति जब तक सामान्य नहीं हो जाती, तब तक राज्य की सीमाएं नहीं खोली जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्य में पाबंदियां जारी रखने का यह संकेत उस वक्त दिया है जब, कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) का दूसरा चरण तीन मई को खत्म हो रहा है। बघेल के मुताबिक, वह लॉकडाउन से जुड़े नियमों में धीरे-धीरे ढील देने के पक्ष में हैं और राज्य सरकारों को यह निर्णय करने का अधिकार मिलना चाहिए कि संक्रमण के मामलों को देखते हुए किस किस जिले से लॉकडाउन हटाना है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनछत्तीसगढ़भूपेश बघेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे