लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नियुक्त किए चार सलाहकार, विनोद वर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी 

By भाषा | Updated: December 21, 2018 03:51 IST

वर्मा को पिछले साल अक्टूबर माह में राज्य के लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री राजेश मूणत की कथित अश्लील सीडी मामले में गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

रायपुर, 20 दिसम्बरःछत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चार सलाहकारों की नियुक्ति की है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेशों में वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, प्रदीप शर्मा को योजना, नीति, कृषि और ग्रामीण विकास सलाहकार, राजेश तिवारी को संसदीय सलाहकार और राज्य के एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार रूचिर गर्ग को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री बघेल के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग ने चुनाव से पहले हिंदी दैनिक 'नवभारत' के संपादक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस प्रवेश किया था। वहीं राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्मा को पिछले साल अक्टूबर माह में राज्य के लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री राजेश मूणत की कथित अश्लील सीडी मामले में गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

वर्मा को भाजपा नेता प्रकाश बजाज की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया। वर्मा पिछले वर्ष दिसंबर महीने में जमानत पर रिहा हो गए थे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया