लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः राहुल गांधी पर कथित बयान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ केस दर्ज

By भाषा | Updated: July 7, 2019 17:46 IST

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित बयान को लेकर भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App

जशपुर/रायपुर, सात जुलाई: छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित बयान को लेकर भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने स्वामी के खिलाफ यह प्राथमिकी उस शिकायत के बाद दर्ज की है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने (स्वामी ने) राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर एक झूठा बयान दिया है।

जशपुर के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा किा जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल की एक शिकायत के आधार पर शनिवार की रात को पत्थलगांव पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अग्रवाल ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि स्वामी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी कोकीन लेते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने शिकायत में कहा, ‘‘स्वामी खुद भी जानते हैं कि उनका बयान झूठा है और जान-बूझकर राहुल गांधी का अपमान करने वाला है। स्वामी जानते हैं कि उनका बयान राजनीतिक दलों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है और लोगों को उकसा सकता है। इस तरह के बयान से लोगों के बीच शांति भंग हो सकती है।’’

एसपी ने कहा कि भारतीय दंड़ संहिता की धाराओं 504, 505 (2) और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘स्वामी का बयान अस्वीकार्य और घोर निंदनीय है। इसने राज्य और पूरे देश में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का अपमान किया है। उन्हें इस तरह का गलत बयान देने का कोई नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं है।’’ राज्य में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) समेत कांग्रेस की विभिन्न इकाइयां शनिवार की रात से सभी जिलों और विकास खंड मुख्यालयों में पुलिस थानों में स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़राहुल गांधीसुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है