लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में 15 साल के अंतराल के बाद बहाल हुई बस सेवा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 01:08 IST

Open in App

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 15 अगस्त राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 साल के अंतराल के बाद रविवार को फिर से बस सेवा बहाल हुई।

अधिकारियों के मुताबिक माओवादी गतिविधियों के कारण सुविधाओं से वंचित स्थानीय लोगों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 25 किलोमीटर लंबे बीजापुर-गंगालूर रोड पर बस सेवा फिर से शुरू की गई है।

कांग्रेस विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने बीजापुर से गंगालूर गांव जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा निजी बस संचालक द्वारा संचालित होगी।

गंगालूर के सरपंच राजू कलमू ने कहा कि बस सेवा इस क्षेत्र की जीवन रेखा की तरह थी है क्योंकि लोग मुख्य रूप से इस पर निर्भर थे। उन्होंने कहा, "बस सेवा को फिर से शुरू करना स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। लोगों को अब बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।’’

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा कि इलाके में माओवादी गतिविधियों के कारण इस मार्ग पर बस सेवा पिछले 15 वर्षों से निलंबित थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह