छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद, बच्चा घायल अवस्था में मिला

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:26 IST2020-12-21T21:26:45+5:302020-12-21T21:26:45+5:30

Chhattisgarh: Body of four people of same family recovered, child found in injured state | छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद, बच्चा घायल अवस्था में मिला

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद, बच्चा घायल अवस्था में मिला

दुर्ग, 21 दिसंबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया है जबकि एक बच्चे को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्ग के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुड़मुड़ा गांव में पुलिस ने रोहित सोनकर (32), रोहित की पत्नी किर्ती सोनकर (28), उसके पिता बाला राम सोनकर (60) और मां दुलारी बाई सोनकर (55) का शव बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने रोहित के 12 वर्षीय घायल बेटे दुर्गेश सोनकर को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार को खुड़मुड़ा गांव में घर के आंगन में किर्ती सोनकर का शव मिलने की जानकारी मिली थी।

जानकारी के बाद, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस दल ने किर्ती के शव को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तब वहां किर्ती का बेटा दुर्गेश घायल मिला। हालांकि, तीन अन्य बच्चे घर में ही थे, जिनकी उम्र चार से सात वर्ष के बीच है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने किर्ती के शव और घायल दुर्गेश को अस्पताल रवाना किया तथा घर के अन्य सदस्य किर्ती के पति और सास, ससुर की तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि पुलिस जब घर के अन्य सदस्यों को तलाश कर रही थी तब घर के करीब एक पानी की टंकी से किर्ती के पति रोहित, ससुर बाला राम तथा सास दुलारी बाई का शव बरामद किया गया।

रोहित का परिवार सब्जी का व्यवसाय करता था। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तब वहां सभी सामान और नगद राशि सुरक्षित मिली।

पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश में परिवार की हत्या की गई है। हांलाकि, घायल दुर्गेश का बयान इस घटना में अहम है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chhattisgarh: Body of four people of same family recovered, child found in injured state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे