लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं कक्षा की परीक्षा निरस्त, 12वीं की स्थगित

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:15 IST

Open in App

रायपुर, 22 अप्रैल छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से आयोजित 10वीं की परीक्षा को निरस्त करने तथा 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर ने कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वी के गोयल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मंडल द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर विद्यार्थियों को अंक प्रदान किए जाएंगे। यदि किसी छात्र ने असाइनमेंट नहीं किया है या असाइनमेंट में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं किया है तब ऐसी स्थिति में उसे न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी प्राप्तांकों से असंतुष्ट रहता है तब कोरोना महामारी नियंत्रित होने के बाद उसे श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तीन मई से 24 मई तक आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कोरोना महामारी की परिस्थिति में सुधार के बाद नई समय सारिणी जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों में सभी परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह