छत्तीसगढ़: माओवादियों ने बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 22, 2023 14:25 IST2023-06-22T14:21:51+5:302023-06-22T14:25:53+5:30

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता काका अर्जुन की हत्या कर दी है।

Chhattisgarh: BJP member killed by suspected | छत्तीसगढ़: माओवादियों ने बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या की

छत्तीसगढ़: माओवादियों ने बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या की

Highlightsछत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने भाजपा के स्थानीय नेता काका अर्जुन की हत्या कर दीउनका शव रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर बीजापुर के कोंगुपल्ली-इलमिडी रोड पर मिलाकाका अर्जुन भाजपा की बीजापुर जिला इकाई की आदिवासी शाखा के सचिव थे

रायपुर:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए माओवादी हमले में एक स्थानीय भाजपा नेता की मौत हो गयी। गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 52 वर्षीय काका अर्जुन का शव बुधवार शाम को राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर बीजापुर के कोंगुपल्ली-इलमिडी रोड पर मिला।

काका अर्जुन भाजपा की बीजापुर जिला इकाई की आदिवासी शाखा के सचिव थे। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार है। भाजपा ने बघेल सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेटेड किलिंग कराने का आरोप लगाया।

भाजपा ने बघेल सरकार पर माओवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाने के साथ ही इस हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। कांग्रेस ने भी इस हत्या की निंदा करते हुए इसके राजनीतिकरण न किए जाने की अपील की। 

अर्जुन साल 2016 से 2020 तक इलमिडी गांव के सरपंच रहे थे। अर्जुन बुधवार को अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से सीमालडोडी गाँव जा रहे थे। बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवारा ने बताया कि अर्जुन को सुबह 10 बजे किसी ने फोन करके बुलाया था। अपनी पत्नी को गांव में छोड़न के बाद वो पाँच अज्ञात लोगों के साथ जंगल में चले गये।

जब अर्जुन काफी देर तक जंगल से वापस नहीं आये तो उनकी पत्नी अकेले अपने गाँव वापस आ गयीं। उसी शाम बुधवार को अर्जुन का शव मिला।  शव के पास ही माओवादी पार्टी की एरिया कमेटी की तरफ से लिखित पर्चा बरामद हुआ जिसमें दावा किया गया कि साल 2014 से भाजपा के संग जुड़ा अर्जुन सीपीआई (माओवादी) के हितों के खिलाफ काम रहा था।

पुलिस ने बताया कि वह इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस ने दोषियों को यथाशीघ्र पकड़ने का भरोसा दिलाया है।  छत्तीसगढ़ को प्रतिबन्धित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) का गढ़ माना जाता है। राज्य के कई जिले गम्भीर रूप से माओवादी हिंसा से पीड़ित हैं।

Web Title: Chhattisgarh: BJP member killed by suspected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे