लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : धर्मांतरण के विरोध में भाजपा का पैदल मार्च, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:13 IST

Open in App

रायपुर, 11 सितंबर छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर पैदल मार्च निकाला और इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को यहां बताया कि पार्टी के नेताओं ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार की अनदेखी के विरोध में आजाद चौक पर स्थित गांधी प्रतिमा से राजभवन (करीब चार किलोमीटर) तक पैदल मार्च निकाला और राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि आजाद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक तथा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य के सभी वर्तमान और पूर्व सांसद, वर्तमान और पूर्व विधायक, कोर कमेटी के सदस्य तथा अन्य पदाधिकारी मुख्य मार्गों से राजभवन पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार आदिवासियों की संस्कृति दूषित करना चाह रही है। भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इससे आदिवासियों और परिवर्तित आदिवासी में संघर्ष की स्थिति बन रही है। जो भविष्य में कभी भी विकराल रूप ले सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि बस्तर से सरगुजा तक षड्यंत्र पूर्वक सरकार के संरक्षण में बलपूर्वक ईसाई मिशनरी धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी पराकाष्ठा दिखी जब थाने के अंदर मिशनरी कहते हैं कि धर्म परिवर्तन हम कर रहे हैं और करेंगे जिसमें हिम्मत हो रोक ले। मिशनरी संविधान का सम्मान न कर उसे जलाने की बात कह रहे हैं। यह साफ इंगित करता है कि उनके पीछे देश को अस्थिर करने वाली ताकतें काम कर रही है।’’

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धर्मांतरण के मुद्दे पर इस सरकार से पहले भी कोई उम्मीद नहीं थी और जिस सरकार के मुखिया अपने परिजनों को एक जाति विशेष और भगवान के नाम पर अनर्गल वक्तव्य देने से नहीं रोक पा रहे हैं, वह सरकार बहुसंख्यक वर्ग के हितों की रक्षा नहीं कर सकती

भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह राज्य की संवैधानिक प्रमुख होने के नाते जबरन/धोखा-धड़ी से धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

वहीं, राज्य में सत्तासीन कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा धर्मांतरण के फर्जी मुद्दे उठा कर संजीवनी खोज रही है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘छत्तीसगढ़ में जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा धर्मांतरण का फर्जी मुद्दा उठा कर संजीवनी खोज रही है। प्रदेश की जनता भाजपा की कुचाल को समझ रही है। लोग जान रहे हैं जब-जब भाजपा विपक्ष में रहती मुद्दों के दिवालियेपन से जूझती है तब वह अपने अस्तित्व को बचाने के लिए धर्म की राजनीति शुरू कर देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल