लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:51 IST

Open in App

जशपुर, 20 सितंबर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत दिलीप​ सिंह ​जूदेव के पुत्र एवं पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। वह 39 वर्ष के थे।

राज्य के जशपुर राजघराने में जूदेव परिवार के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने बताया कि युद्धवीर सिंह जूदेव का सोमवार तड़के बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने बताया कि युद्धवीर लीवर संबंधी​ रोग से जूझ रहे थे। कुछ​ दिन पहले उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था जहां से उन्हें बेंगलुरु भेजा गया। बेंगलुरु के अस्पताल में आज तड़के उनका निधन हो गया। युद्धवीर सिंह के परिवार में उनकी मां माधवी सिंह जूदेव, पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव और छह वर्षीय बेटी है।

रणविजय सिंह जूदेव ने बताया कि युद्धवीर सिंह की पार्थिव देह मंगलवार को जशपुर लाई जाएगी और यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

युद्धवीर सिंह जशपुर राजपरिवार के कुमार दिलीप सिंह जूदेव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे। वर्ष 2013 में दिलीप सिंह जूदेव का निधन हुआ था। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए ​दिलीप सिंह जूदेव का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। राज्य के आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में दिलीप सिंह जूदेव ने धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों का घर वापसी अभियान चलाया था। दिलीप सिंह जूदेव की मृत्यु के बाद युद्धवीर सिंह ने उस अभियान को आगे बढ़ाया था।

युद्धवीर सिंह जूदेव वर्ष 2008 में पहली बार चंद्रपुर विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुने गए और उन्होंने लगातार दो बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट से उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को चुनाव मैदान में उतारा था। संयोगिता सिंह चुनाव हार गई ​थीं। युद्धवीर सिंह अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव की तरह बेबाकी के लिए जाने जाते थे। वह कई मौके पर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी करने से भी नहीं चूकते थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर दुख जताया है। बघेल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सांसद डी पुरंदेश्वरी तथा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जूदेव के निधन पर दुख जताते हुए इसे पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है