लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित बीजापुर में तीन बम बरामद, दो नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2018 20:12 IST

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पिछले महीने बीजापुर गंगालूर मार्ग पर पामलवाया कालीघाटी के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल थे।

Open in App

रायपुर, 26 जून: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन शक्तिशाली बम बरामद किये हैं, वहीं दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि पुलिस ने जिले के बासागुड़ा थानाक्षेत्र में तीन बम बरामद किये हैं, वहीं गंगालूर थानाक्षेत्र में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा से धरमापुर मार्ग पर नक्सलियों ने पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए पांच-पांच किलोग्राम के तीन बम लगाये थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 168वीं बटालियन के दल ने तीनों बम बरामद कर लिये। बाद में सभी बम को नष्ट कर दिया गया। 

जम्मू-कश्मीर: रस्साकशी की इस सरकार में कश्मीरी आवाम सिर्फ दर्शक के रूप में मौजूद थीअधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में पुलिस दल ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गंगालूर थानाक्षेत्र में पुलिस दल को गश्त पर रवाना किया गया था। बाद में पुलिस दल ने काकेकोरमा गांव से दो नक्सलियों पूनेम सोमलू :34 वर्ष:, हपका 47 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पिछले महीने बीजापुर गंगालूर मार्ग पर पामलवाया कालीघाटी के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया