लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बालोद में बोलेरो- ट्रक के बीच टक्कर में दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, विवाह समारोह में जा रहे थे लोग, सीएम बघेल ने किया ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 09:20 IST

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल भेजा जा रहा था जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पूरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा गांव के करीब बोलेरो वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। 

हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ट्वीट किया- अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के सोरम—भठगांव के कुछ लोग बुधवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने मरकाटोला गांव जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार जब वे जगतरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजा। बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया