लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त

By भाषा | Updated: December 29, 2020 01:27 IST

Open in App

रायपुर, 28 दिसंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अपने तय समय से दो दिन पहले ही समाप्त हो गया।

विधानसभा में सोमवार को उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने शीतकालीन सत्र के समाप्त होने की घोषणा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधान सभा का यह सत्र 21 दिसम्बर से 30 दिसम्बर के मध्य आहूत था लेकिन आज उसका समापन हो रहा है।

मंडावी ने बताया कि इस सत्र की कुल पांच बैठकों में लगभग 21 घंटों की चर्चा हुई है। इस सत्र में तारांकित प्रश्नों की 505 और अतारांकित प्रश्नों की 456 सूचनाएं प्राप्त हुईं जिसमें से 22 प्रश्नों पर सभा में अनुपूरक प्रश्न पूछे गए।

उन्होंने बताया कि इस सत्र में स्थगन की कुल 117 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिसमें से एक विषय से संबंधित 29 सूचनाओं को सदन में पढ़ने और शासन का वक्तव्य सुनने के बाद ग्राह्य किया गया।

मंडावी ने बताया कि सत्र में ध्यानाकर्षण की कुल 252 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 67 सूचनाएं ग्राह्य हुईं और 28 सूचनाएं शून्यकाल में परिवर्तित की गईं।

उन्होंने बताया कि इस सत्र में विनियोग विधेयक सहित सात विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त हुईं और सभी चर्चा उपरांत पारित हुए।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि आगामी बजट सत्र फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आहूत होने की संभावना है।

मंडावी ने कहा, ''यह सत्र भी पूर्व सत्रों की तरह कोविड से प्रभावित रहा। सुरक्षा के तमाम उपायों को अपनाते हुए हम सबने अपने संसदीय दायित्वों को पूरा किया। मेरा यह विश्वास है कि हमारे इस सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ राज्य को और बेहतर दिशा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू