लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: राहुल गांधी रायपुर में आज करेंगे किसानों की रैली को संबोधित

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2018 02:41 IST

राज्य में दो चरणों 12 नवम्बर और 20 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 18 सीटों और दूसरे चरण में शेष 72 सीटों के लिए मतदान होगा। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को यहां किसानों की एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे।

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार अपराह्न में साइंस कॉलेज ग्राउंड से किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे।

शुक्ला ने बताया कि अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें भी करेंगे। वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलेंगे।

छह अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद गांधी की राज्य की यह पहली यात्रा होगी।

राज्य में दो चरणों 12 नवम्बर और 20 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 18 सीटों और दूसरे चरण में शेष 72 सीटों के लिए मतदान होगा। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।

छत्तीसगढ़ में कुल जनसंख्या का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा कृषि और इससे संबद्ध गतिविधियों में लगा हुआ हैं।

राज्य में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है।

कांग्रेस अब तक बस्तर मंडल की सभी 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है लेकिन राजनांदगांव जिले में आने वाली छह और सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह