लाइव न्यूज़ :

तो क्या छत्तीसगढ़ में मुर्गा-भात पर मांगे गए वोट? चुनावी माया, चिकन बिका 10 रु किलो

By स्वाति सिंह | Updated: November 20, 2018 10:34 IST

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में राज्य की 72 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान शुरू है।

Open in App

छत्तीसगढ़ में मंगलवार (20 नवंबर ) को दूसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं।लेकिन इससे पहले वोटर्स को रिझाने के लिए उम्मीदवारों ने बड़े अजीबों-गरीब तरीके आजमाएं हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 10 रुपये में एक किलो चिकन बांटे जाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा कई जगहों में नेताओं की तरफ से मतदाताओं को बकरा-भात की दावत भी दी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के कुछ इलाकों में मात्र 10 रुपये किलो चिकन बांटे जा रहे हैं।इसके कारण शहर के कई दुकानों में लोग लंबी-लंबी कतारें लगाकर चिकन खरीदने पहुंचे थे।इस बात की जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग ने आनन-फानन में कई दुकानों पर दबीश दी।इस छापेमारी में दो अलग-अलग जगहों से चुनाव आयोग ने लगभग दो क्विंटल चिकन जब्त किया है। इसके अलावा अधिकारियों ने दुकानों से कुछ पर्चियां भी बरामद की।दुकानदारों और ग्राहकों से पूछताछ के बाद इस कहानी का खुलासा हुआ।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के लिए बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। सोमवार को हुए मतदान में 76.28 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे अधिक डोंगरगांव में 85.15 फीसदी मतदाताओं तथा सबसे कम बीजापुर में 47.35 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया था। 

दूसरे चरण में राज्य की 72 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चालू है। आज मतदाता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य शासन के नौ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव समेत 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुए थे। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल