लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: निर्वाचन आयोग ने जब्त की 11.85 करोड़ से ज्यादा की अवैध सामग्री

By भाषा | Updated: November 18, 2018 12:53 IST

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने इस दौरान लगभग 29 लाख 13 हजार 871 रूपए के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को भी जब्त किया है। 

Open in App

छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में अब तक 11.85 करोड़ रूपए से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त की गई है।

राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलों में शराब और अन्य मादक द्रव्यों के अवैध करोबार पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

वहीं अवैध नगदी और अवैध आभूषणों तथा अन्य अवैध वस्तुओं के वितरण को भी कठोरता से प्रतिबंधित किया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उड़न दस्तों द्वारा अब तक 11 करोड़ 85 लाख 51 हजार 461 रूपए की अवैध वस्तुओं की जब्ती की गई है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू स्वयं राज्य के विभिन्न जिलों का सघन दौरा कर रहे हैं और वहां अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य के हर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर तक जब्त इन वस्तुओं में चार करोड़ 47 लाख 13 हजार 358 रूपए की अवैध नगद राशि शामिल है। इस दौरान 70 हजार 681 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 30 लाख 15 हजार के आसपास बताई जाती है। 

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में ड्रग और नारकोटिक्स अधिनियम के तहत लगभग 22 किलो नशीले पदार्थों को भी जब्त किया गया है, जिनकी कीमत लगभग एक लाख 76 हजार रूपए है।

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने इस दौरान लगभग 29 लाख 13 हजार 871 रूपए के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को भी जब्त किया है। 

इसके अलावा अवैध लैपटाप, वाहन, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग पांच करोड़ 77 लाख 33 हजार 175 रूपए आंकी गई है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल