लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस का आरोप, BJP के इशारे पर हुई BSP और जोगी की ‘डील’

By भाषा | Updated: September 20, 2018 20:23 IST

पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के बीच गठबंधन को 'बीजेपी के इशारे पर हुई डील' करार दिया और कहा कि इससे कांग्रेस को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने के साथ बातचीत में कहा, 'बसपा की हमसे बातचीत चल रही थी, लेकिन अब उन्होंने जोगी से समझौता किया है। यह उनका फैसला है और हमें कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।'

उन्होंने कहा, 'हमारे कार्यकर्ता यह चाहते थे कि हमें किसी से गठबंधन नहीं करना है। इसी हिसाब से हमने तैयारी की है। जहां तक नफे-नुकसान का सवाल है तो हमें इससे कोई नुकसान नहीं होगा।'

पुनिया ने कहा, 'संविधान में परिवर्तन की बात करने वालों के साथ जोगी हैं। कांग्रेस में रहते हुए भी जोगी भाजपा के इशारे पर काम करते थे।'

उन्होंने दावा किया, 'बीजेपी का बड़ा खेल है। यह पूरी डील भाजपा के इशारे पर हुई है। लेकिन कोई भी गठबंधन जनभावनाओं से बड़ा नहीं हो सकता। इस बार छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। यह नतीजा नहीं बदलने वाला है।' 

यह पूछे जाने पर कि क्या इसका बसपा के साथ लोकसभा चुनाव के गठबंधन की संभावना पर असर होगा तो पुनिया ने कहा, 'इनका गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए है। लोकसभा के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के स्तर पर कोई फैसला होगा।'

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएसपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल