लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा-राज्य के लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है पार्टी

By भाषा | Updated: November 18, 2018 14:14 IST

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर दे कर कहा, ‘‘ कांग्रेस छत्तीसगढ़ के भले लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है और झूठे वादे कर रही है ।’’ 

Open in App

कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ के लोगों की आंखों में धूल झोंकने और झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया, जिसका उन्हें तो लाभ मिला लेकिन देश को कोई लाभ नहीं हुआ ।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर दे कर कहा, ‘‘ कांग्रेस छत्तीसगढ़ के भले लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है और झूठे वादे कर रही है ।’’ 

उन्होंने सवाल किया कि जिन्होंने बैंकों को लूटा है और जिन्होंने लुटवाया है, क्या उनसे पाई-पाई लेना गुनाह है ? 

मोदी ने कहा कि जो बैंकों को लूट कर देश छोड़ कर भाग गए हैं, दुनिया में कहीं भी उनकी संपत्ति हो, सरकार उसे जब्त करने का कानून लायी है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में इन्होंने (कांग्रेस ने) कहा था कि किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर देंगे। इनकी सरकार को एक साल होने जा रहा है लेकिन वहां के अख़बार कथाएं छाप रहे हैं कि सैकड़ों की तादात में उन किसानों के नाम पर वारंट निकल रहे हैं, जिन पर कर्ज़ था ।

मोदी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में किसानों का रिण माफ करने की संप्रग सरकार की योजना से किसानों को नहीं, बल्कि ऐसे आठ फीसदी लोगों को फायदा हुआ जो इसके हकदार थे ही नहीं ।

राज्य में भाजपा को एक बार फिर जनादेश देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रमन सिंह को सच्चे अर्थ में काम करने का मौका सिर्फ पिछले साढ़े चार साल में ही मिला क्योंकि इससे पहले दिल्ली में रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार बैठी थी ।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने छत्तीसगढ़ पर कोई ध्यान नहीं दिया । छत्तीसगढ़ को फलने फूलने का पहला अवसर तब आया जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी ।

मोदी ने कहा कि सीताराम केसरी एक दलित थे और कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उन्हें पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया बल्कि सोनिया गांधी के लिए रास्ता बनाने की खातिर उन्हें हटा दिया गया ।

उन्होंने दावा किया कि नकारात्मक माहौल के बाद भी लोगों के सहयोग से बीमारू राज्य कहलाने वाले छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर रमन सिंह ने लाकर खड़ा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को झूठे वादे करना, झूठ बोलना, फरेब करना और लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ आता नहीं है। 

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने किसान को ताकतवर बनाया और अब उनकी सरकार किसानों को आधुनिक खेती की ओर ले जा रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने पचास साल तक झूठ बोलकर देश को गुमराह किया और अब इन्हें समझना चाहिए कि ‘देश की जनता ने 440 में से आपको 40 पर ला कर खड़ा कर दिया है ।’

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों