लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 18, 2021 15:22 IST

Open in App

रायपुर, 18 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने अपनी सरकारी रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली है। जवान के आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई घाटी स्थित सीएएफ के नौवीं बटालियन के शिविर में आरक्षक धर्मेंद्र गवेल ने खुद को गोली मार ली।

गर्ग ने बताया कि गवेल ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है।

उन्होंने बताया कि जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने गवेल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जवान गवेल जांजगीर चांपा जिले का निवासी था और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि आरक्षक के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

गर्ग ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह