लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: May 31, 2021 10:45 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 31 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमालनार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली वेको पैक्को (24) को मार गिराया है।

पल्लव ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद क्षेत्र में डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब गुमालनार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां नक्सली वेको का शव बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला नक्सली वेको बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र की निवासी थी। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की प्लाटून नंबर 16 की सदस्य थी। उस पर दो लाख रुपए का इनाम था।

पल्लव ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो देसी बंदूक, दो किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग तथा अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू