लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ :आईईडी लगाते वक्त हुए धमाके में एक नक्सली की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 15:19 IST

Open in App

रायपुर, 14 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाते समय उसमें विस्फोट होने से एक नक्सली की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पश्चिम बस्तर डिविजन के मिरतुर पुलिस थाने के अंतर्गत बछपाल-हरपाल गांव के रास्ते में शनिवार को नक्सली विस्फोटक लगा रहे थे तभी यह धमाका हो गया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नक्सली कमांडर सुनील पदम की धमाके में मौत हो गई।

पी सुंदरराज ने बताया कि पदम गायथापाड़ा गांव के नजदीक बारूदी सुरंग बिछा रहा था तभी यह धमाका हुआ।

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर हुई इस घटना के बाद पदम के साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने इलाके की तलाशी ली और नक्सली का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ पदम बैरामगढ़ क्षेत्र माओवादी समिति में सक्रिय था और खबर है कि उसे आईईडी लगाने में महारत हासिल थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?