लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लगाए आईईडी में विस्फोट से सीएएफ के एक जवान की मौत, गश्त के लिए गई थी टीम

By भाषा | Updated: February 26, 2023 10:51 IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गश्त में निकली टीम का एक जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की जद में आ गया। घटना रविवार सुबह हुई। ओरछा थाना से सीएएफ की एक टीम को गश्त के लिए भेजा गया था।

Open in App

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का प्रधान आरक्षक शहीद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हेमसागर सिदार ने कहा कि घटना जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटुम गांव के निकट सुबह करीब सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों द्वारा बैनर लगाए जाने की सूचना के बाद ओरछा थाना से सीएएफ की एक टीम को गश्त के लिए भेजा गया था।

ओरछा राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने बताया कि गश्त कर रही टीम बटुम से गुजर रही थी तभी सीएएफ के 16 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक संजय लकरा का पैर अचानक नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि लकरा जशपुर जिले के बाम्हनपुरा गांव के निवासी थे। उनके शव को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

क्षेत्र के सुकमा जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) समेत जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए थे। राज्य के राजानंदगांव जिले में 20 फरवरी को नक्सलियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल