लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : 43 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:07 IST

Open in App

सुकमा (छत्तीसगढ़), 20 अक्टूबर राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नौ महिला नक्सलियों समेत 43 नक्सलियों ने बुधवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जिले में चल रहे ‘पूना नर्कोम’ (नई सुबह) अभियान से प्रभावित होकर तथा शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर 43 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर पोड़ियामी लक्ष्मण पर एक लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि अन्य नक्सली मिलिशिया सदस्य, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन, क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन और चेतना नाट्य मंडली के सदस्य के रूप में सक्रिय थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 18 कुकानार थाना, 19 गादीरास थाना, चार तोंगपाल थाना, एक फुलबगड़ी थाना और एक चिंतागुफा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

शर्मा ने बताया कि इन नक्सलियों को राज्य की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जिले में ‘पूना नर्कोम’ अभियान शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 30 गांवों के 176 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos