लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 40 पक्षियों की मौत, नमूना भेजा गया जांच के लिए

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:01 IST

Open in App

बीजापुर, 19 जनवरी :भाषाः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 40 मैना की मृत्यु के बाद उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। दो दिनों पहले बीजापुर के पड़ोसी जिले दंतेवाड़ा में बर्ड-फ्लू की पुष्टि की गई थी।

बीजापुर जिले में पशु चिकित्सा विभाग के उप निदेशक एपी दोहरे ने बताया कि जिले के नैमेड़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान सुरक्षा बलों के शिविर के करीब मैना पक्षियों की मौत की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग के दल को जांच के लिए भेजा गया।

दोहरे ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि नैमेड़ क्षेत्र में 40 पक्षियों की मौत हुई है। इनमें से पांच मैना के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। पक्षियों के शवों को बर्ड-फ्लू के दिशा निर्देशों के तहत दफना दिया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बर्ड-फलू की आशंका को देखते हुए वहां संक्रमण रोधी दवाइयों का छिड़काव किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में मुर्गी पालन का व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को सतर्क कर दिया गया है तथा उनसे कहा गया है कि पक्षियों की मौत की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना विभाग को दें।

दोहरे ने बताया कि जिले में अभी तक मुर्गी पालन केंद्रों से मुर्गियों की मौत की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि इस बीमारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए जिले के बाहर से मुर्गियां लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के तीन जिलों बालोद, बस्तर और दंतेवाड़ा में बर्ड- फ्लू की पुष्टि की गई है। तीन जिलों में बर्ड-फ्लू की पुष्टि के बाद राज्य के अन्य जिलों को सतर्क कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग