लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : दो दिनों में 38 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:39 IST

Open in App

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 16 जुलाई छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पिछले दो दिनों में 38 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन सभी का इलाज कोविड केयर सेंटर में हो रहा है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक जुलाई को राज्य के कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, कबीरधाम और बस्तर जिले से पुलिस के जवान प्रशिक्षण के लिए यहां पहुंचे थे। प्रशिक्षण से पहले जवानों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे, जिनमें से सुकमा जिले से आए पांच जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

उन्होंने बताया कि संक्रमित जवानों को अलग कर उनका इलाज किया जा रहा था। इस दौरान एक अन्य जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद प्रशिक्षण स्कूल में शिविर लगाकर सभी की जांच की गई। 626 जवानों की जांच हुई जिनमें से बृहस्पतिवार को 35 जवानों और शुक्रवार को की गई जांच में स्‍टाफ से तीन अन्य लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

जिले के मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी मिथलेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पीटीएस के अधिकारी-कर्मचारियों की कोविड जांच की गई जिनमें तीन और संक्रमित मिले हैं।

चौधरी ने बताया कि आज लगभग डेढ़ सौ नमूने लिए गए थे। संक्रमित जवानों की स्थिति ठीक है। एकलव्‍य स्‍कूल में तैयार किए गए कोविड केयर सेंटर में उनका इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह