लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, चार नक्सली पर थे पहले से ही इनाम

By भाषा | Updated: October 20, 2019 20:13 IST

एसपी ने बताया, ‘‘दो अन्य नक्सलियों में, हांडा नाम के एक नक्सली और नक्सलियों के सांस्कृतिक संगठन चेतना नाट्य मंडली की एक स्वयंभू कमांडर महिला नक्सल पोडियामी गंगी हैं, जिनके सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। बाकी, 24 जन मिलिशिया कैडर हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपल्लव ने बताया कि उन्होंने पुलिस से कहा है कि माओवादी विचारधारा से मोहभंग होने और अपने क्षेत्रों में विकास देखने की इच्छा के कारण उन्होंने आत्मसमर्पण किया। एसपी ने बताया कि सभी 28 लोगों को ‘‘प्रोत्साहन राशि’’ के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए गए

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 28 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से चार के सिर पर इनाम थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 340 किलोमीटर दूर काटेकल्याण इलाके में नव-सृजित चिकपाल पुलिस शिविर में नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष हथियार डाल दिए।

पल्लव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादियों के ‘‘पलटन संख्या 22’’ के सदस्य मंगलु मदकामी और काटेकल्याण के स्थानीय संगठन के दस्ते के सदस्य बमन कवासी के सिर पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था। एसपी ने बताया, ‘‘दो अन्य नक्सलियों में, हांडा नाम के एक नक्सली और नक्सलियों के सांस्कृतिक संगठन चेतना नाट्य मंडली की एक स्वयंभू कमांडर महिला नक्सल पोडियामी गंगी हैं, जिनके सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। बाकी, 24 जन मिलिशिया कैडर हैं।’’

पल्लव ने बताया कि उन्होंने पुलिस से कहा है कि माओवादी विचारधारा से मोहभंग होने और अपने क्षेत्रों में विकास देखने की इच्छा के कारण उन्होंने आत्मसमर्पण किया। एसपी ने बताया कि सभी 28 लोगों को ‘‘प्रोत्साहन राशि’’ के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए गए और राज्य सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत उन्हें और अधिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल