लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:59 IST

Open in App

सुकमा, 27 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सात महिला नक्सलियों समेत कुल 24 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोंटा एलओएस सदस्य माड़वी जोगा और मिलिशिया डिप्टी कमांडर मुचाकी हुंगा समेत 24 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में सात महिला नक्सली भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षों बलों ने आत्मसमर्पण के बाद सभी नक्सलियों और उनके साथ आए परिवार के सदस्यों तथा ग्रामीणों को भोजन कराया और स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच