लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : 20 आईएएस, 2 आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:08 IST

Open in App

रायपुर, 13 सितंबर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 20 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ सरकार के रविवार शाम को जारी आदेश के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 96 अधिकारियों तथा राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत कुमार साहू से अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी लेकर उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग में नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

नयी दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में स्थानीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वाणिज्य और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को छत्तीसगढ़ भवन, नयी दिल्ली में प्रधान स्थानिक आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसी तरह राज्य सरकार ने पुलिस उप महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय, रायपुर) अजय यादव को सरगुजा रेंज का प्रभारी महानिरीक्षक नियुक्त किया है, वहीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 11वीं बटालियन (जांजगीर चांपा) के कमांडेंट विवेक शुक्ला का तबादला पुलिस मुख्यालय, रायपुर में सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के रूप में कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे