लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए हैं 1.74 करोड़ टीके

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:30 IST

Open in App

रायपुर, 22 सितंबर छत्तीसगढ़ में मंगलवार तक कोविड-19 टीके की 1.74 खुराक दी गई है।

राज्य के जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अब तक (21 सितम्बर तक) टीके की एक करोड़ 74 लाख 40 हजार 152 खुराक दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के एक करोड़ 29 लाख 18 हजार 724 लोगों को टीके की पहली खुराक और 45 लाख 21 हजार 428 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में तीन लाख दस हजार 208 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 104 कोरोना योद्धाओं (फ्रंटलाइन वर्कर्स), 45 वर्ष से अधिक के 56 लाख 46 हजार 848 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 66 लाख 43 हजार 564 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई है।

उन्होंने बताया कि दो लाख 57 हजार 299 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 46 हजार 993 कोरोना योद्धाओं, 45 वर्ष से अधिक के 26 लाख पांच हजार 741 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 14 लाख 11 हजार 395 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है। राज्य में मंगलवार को औसत संक्रमण दर 0.09 फीसदी रही। राज्य में मंगलवार तक 10,05,120 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,260 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 297 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,563 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल