लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सली हमले में 14 जवान घायल, दो की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:04 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने इस हमले में बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने इस हमले में बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराने का दावा किया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में कोराजगुड़ा पहाड़ी के करीब जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है। इस हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने इस हमले में बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराने का दावा किया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में कोराजगुड़ा पहाड़ी के करीब जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है। इस हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 12 जवानों की हालत सामान्य है तथा दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल 13 जवानों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।

करीब 150 जवानों की टीम अभी जंगल में ही रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के एलमागुंडा गांव के करीब नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद चिंतागुफा, बुरकापाल और तेमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्ती पर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि जब दोपहर बाद 2.30 बजे दल कोराजगुंडा पहाड़ी पर था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चलने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षा बल के 14 जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जंगल के भीतर नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमलालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव