लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, सुरक्षा बलों को मिली सफलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 11:39 IST

Chhattisgarh: मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी मारा गया

Open in App

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी अभियान के दौरान सोमवार को मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई थीं और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 और माओवादी मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और ओड़िशा से विशेष अभियान दल (एसओजी) के का एक संयुक्त दल अभियान में शामिल है। उन्होंने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व वन में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर 19 जनवरी की रात को अभियान शुरू किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल मिली थी और बारूदी सुरंग का पता चला था। उन्होंने बताया कि मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है।

रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार मुठभेड़ जारी है। मिश्रा ने बताया कि इस मुठभेड़ में कई शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। भाषा संजीव शोभना शोभना

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलानक्सलएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे