लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद 100 लोग बीमार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:41 IST

Open in App

महासमुंद, सात अक्टूबर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दशगात्र के कार्यक्रम में कथित रूप से भोजन करने के बाद लगभग सौ लोग बीमार हो गए हैं। बीमारों में ज्यादातर बच्चे हैं।

महासमुंद जिले के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अंशुला गांव में बुधवार को दशगात्र के कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भोजन करने के बाद करीब 100 लोग बीमार हो गए। बीमार हुए 50 बच्चों समेत 60 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

महासमुंद के जिलाधिकारी डोमन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को पिथौरा विकासखंड के अंशुला गांव में ग्रामीणों ने दिलीप साहू के घर में दशगात्र (व्यक्ति की मृत्यु के बाद दसवें दिन की रस्म) कार्यक्रम में भोजन किया था। जिले के अधिकारियों ने बताया कि दिलीप साहू शासकीय प्राथमिक विद्यालय, अंसुला के प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। दशगात्र के कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्राथमिक और माध्यमिक शाला के बच्चों ने भोजन किया था।

अधिकारियों ने बताया कि खाना खाने के दो-तीन घंटे के भीतर महिलाओं और बच्चों समेत करीब 100 लोगों ने बेचैनी और विषाक्त भोजन जैसे लक्षणों की शिकायत की जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पतालों का दौरा किया। साथ ही एक स्वास्थ्य दल को भी गांव भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि 42 बच्चों और दो महिलाओं सहित 48 लोगों को पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा 12 अन्य लोगों को साकरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शेष अन्य ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि विषाक्त भोजन के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या स्कूली बच्चों को आमंत्रित करने पर साहू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब कलेक्टर सिंह ने कहा कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए