लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : तीन इनामी नक्सली समेत 10 नक्सलियों ने किया समर्पण

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:04 IST

Open in App

रायपुर, 10 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सली समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 10 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने समर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में बामन सोड़ी उर्फ दुर्गेश गंगालूर एरिया कमेटी कंपनी नंबर दो का सदस्य था। दुर्गेश पर आठ लाख रूपए का इनाम था। वहीं मिलिशिया कमांडर मंगू पोड़ियामी और मिलिशिया प्लाटून कमांडर नंदराम सोड़ी पर एक-एक लाख रूपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि अन्य सात नक्सलियों में दो जन मिलिशिया सदस्य, तीन चेतना नाट्य मंडली के सदस्य तथा दो दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बामन सोड़ी के खिलाफ वर्ष 2007 में बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले तथा वर्ष 2008 में मिरतुर थाना क्षेत्र में पुलिस दल पर हमले की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सोड़ी के खिलाफ इस वर्ष गंगालूर थाना क्षेत्र के अतर्गत पुसनार, डोडीतुमनार तथा पिड़िया गांव में 14 ग्रामीणों की हत्या तथा अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिलिशिया प्लाटून कमांडर नंदाराम सोड़ी पर वर्ष 2008 में गंगालूर थाना क्षेत्र के पिड़िया गांव की पहाड़ी से सुरक्षा बल के हेलिकॉप्टर पर गोलीबारी करने का आरोप है। इस घटना में हेलिकॉप्टर का पायलट शहीद हो गया था।

उन्होंने बताया कि अन्य नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, ग्रामीणों की हत्या तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और पंचायत भवनों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय नक्सलियों का नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत माओवादियों से समर्पण करने की अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार माह में लोन वर्राटू अभियान के तहत 58 इनामी नक्सली समेत 218 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को समर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10—10 हजार रूपये प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा