लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम हत्याकांड: पुलिस सुशील कुमार को ले गयी हरिद्वार

By भाषा | Updated: May 31, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा एक पहलवान की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को सोमवार को हरिद्वार ले गयी जहां वह इस घटना के बाद कथित रूप से भाग गया था।

अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद की घटनाओं की कड़ियों का पता लगाने के लिए कुमार को हरिद्वार ले जाया गया। इससे पहले सुशील कुमार और उसके साथी अजय को इसी सिलसिले में बठिंडा और चंडीगढ़ ले जाया गया था।

सुशील कुमार और उसके साथियों ने चार-पांच मई की रात को यहां पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो मित्रों की कथित रूप से पिटाई की थी। सागर ने बाद में दम तोड़ दिया था।

अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को 23 मई को दिल्ली के मुंडका से सह आरोपी अजय कुमार के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि कुमार समेत नौ लोग अब तक गिरफ्तार किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र