लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल झड़प मामला: पुलिस ने सुशील कुमार से चार घंटे तक की पूछताछ

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई ओलंपिक खेलों में दो बार पदक विजेता रहे सुशील कुमार से दिल्ली पुलिस ने लगभग चार घंटे पूछताछ की। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में हुई झड़प के मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक पहलवान की मौत हो गई थी।

कुमार और उसके साथी अजय को दिल्ली के मुंडका क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि वे कई कोणों से मामले की छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, “हम कुमार से घटनाक्रम जानने का प्रयास कर रहे हैं जिससे अपराध हुआ और वारदात के बाद वह कहां था।”

उन्होंने कहा, “उससे साथियों और दोस्तों के बारे में भी पूछताछ की गई जिन्होंने उसे छिपने में मदद की। अपराध के दृश्य को पुनः निर्मित करने के लिए उसे घटनास्थल पर ले जाया जाएगा।”

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि घटना मॉडल टाउन स्थित एक संपत्ति को लेकर उपजे विवाद के कारण हुई थी।

पुलिस ने बताया कि कुमार से आगे की पूछताछ में स्पष्ट होगा कि झगड़ा संपत्ति को लेकर उपजे विवाद के कारण हुआ था या नहीं।

पुलिस ने कहा, “पहलवान सागर राणा और उसके दोस्तों सोनू और अमित कुमार पर किए गए हमले का कारण पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।”

पुलिस ने घटना के उस कथित वीडियो के बारे में बताने से इनकार कर दिया जिसे बनाने के लिए कथित रूप से कुमार ने अपने साथी से कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू