लाइव न्यूज़ :

छत्रपति शिवाजी की सोच भविष्योन्मुखी थी, उन्होंने भारत की पहली आधुनिक नौसेना बनाई :राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर छत्रपति शिवाजी की सोच को भविष्योन्मुखी बताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि 17 वीं सदी के शासक ने अपनी मंत्रिपरिषद ‘अष्ट प्रधान’ के सहयोग से दूरगामी प्रभाव वाले कई निर्णय लिए। साथ ही, राष्ट्रपति ने देश की प्रथम नौसेना बनाने को लेकर मराठा साम्राज्य के संस्थापक की सराहना की।

राष्ट्रपति ने रोपवे से ऐतिहासिक रायगढ़ किले की यात्रा कर महाराष्ट्र के अपने चार दिवसीय दौरे की शुरूआत की। छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि पहाड़ी किले की उनकी यात्रा उनके और सभी देशवासियों के लिए एक पवित्र तीर्थयात्रा की तरह है।

रायगढ़ किला, मुंबई से 168 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे मराठा साम्राज्य की उस वक्त राजधानी बनाया गया गया था, जब 1674 में शासक के तौर पर शिवाजी का राज्याभिषेक किया गया था।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिवाजी के नेतृत्व में समूचे क्षेत्र का गौरव बढ़ा और देशभक्ति की भावना का पुन: संचार हुआ।

उन्होंने उल्लेख किया कि शिवाजी के बारे में 19 वीं सदी की संस्कृत में लिखी पुस्तक शिवाजी विजय में विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद कराया जा सकता है ताकि लोग, खासतौर पर युवा पीढ़ी महान शख्सियत और शिवाजी के अनूठे कार्य से अवगत हो सके।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी की सोच भविष्योनमुखी थी। उन्होंने अष्ट प्रधान नाम की अपनी मंत्रिपरिषद के सहयोग से दूरगामी प्रभाव वाले निर्णय लिए। ’’

राष्ट्रपति को उद्धृत करते हुए एक बयान में कहा गया, ‘‘छत्रपति शिवाजी ने भारत की प्रथम नौसेना बनाई। ’’

ऐतिहासिक किले पर राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर से उतरने का कुछ समूहों द्वारा विरोध किये जाने के मद्देनजर वह रोपवे से पहाड़ी किले में पहुंचे। वह जगदीश्वर मंदिर और शिवाजी के समाधि स्थल पर भी गये।

रायगढ़ किले की यात्रा करने वाले कोविंद दूसरे राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले 1985 में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने रायगढ़ की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू