मुम्बई में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा छठ पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

By भाषा | Updated: November 2, 2019 23:47 IST2019-11-02T23:47:05+5:302019-11-02T23:47:05+5:30

शनिवार और रविवार को ‘बेस्ट’ द्वारा विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।

Chhath Puja is being celebrated in Mumbai with great enthusiasm | मुम्बई में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा छठ पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

मुम्बई में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा छठ पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Highlightsछठ पूजा भगवान सूर्य को समर्पित है। इसमें श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान सूर्य को गन्ना, ठेकुआ और मौसमी फलों का प्रसाद चढ़ाते हैं और जल एवं दूध से अर्घ्य देते हैं।

मुम्बई महानगर में शनिवार (2 नवंबर) को हजारों श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के पावन अवसर पर जुहू, दादर में समुद्र में और विभिन्न जलाशयों में डुबकी लगाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। कार्तिक मास की षष्टी को छठ का पर्व मनाया जाता है। इसे डाला छठ भी कहते हैं।

छठ पूजा भगवान सूर्य को समर्पित है। इसमें श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान सूर्य को गन्ना, ठेकुआ और मौसमी फलों का प्रसाद चढ़ाते हैं और जल एवं दूध से अर्घ्य देते हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के समुद्र किनारे एवं अन्य छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचने के मद्देनजर पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि खोया-पाया सहायता केंद्र बनाये गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शनिवार और रविवार को ‘बेस्ट’ द्वारा विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।

छठ पूजा में हिस्सा लेने वालों में मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरूपम शामिल थे। निरूपम मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। निरूपम ने पीटीआई भाषा से कहा कि उन्होंने परिवार सहित भगवान सूर्य से लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 

Web Title: Chhath Puja is being celebrated in Mumbai with great enthusiasm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे