लाइव न्यूज़ :

बिहार में छठ पूजा पर दिखा महामारी का भारी असर

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:16 IST

Open in App

पटना, 20 नवंबर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दिन हर साल की तरह इस बार बिहार के नदी-तालाबों पर घाट नहीं बना और ना ही गंगा में छठ पूजा करने के लिए लोग उतरे। कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों ने अपने घरों के आहाते और छतों पर अस्थाई घाट की व्यवस्था की।

हालांकि कुछ लोग मीलों चलकर पटना में गंगाघाट पर छठ करने पहुंचे थे लेकिन बाकी साल के मुकाबले इस बार वहां लोगों की संख्या बहुत कम थी। बिहार और पूर्वांचल में छठ पूजा का बहुत महत्व है और इसे पूरे उत्साह तथा स्वच्छता के साथ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर ‘अस्ताचलगामी सूर्य’ को अर्ध्य दिया। 15 साल पहले मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से नीतीश अर्ध्य देने की परंपरा निभा रहे हैं।

हर साल स्टीमर पर सवार होकर गंगा घाट जाने और वहां व्रतियों से मिलने वाले नीतीश इस साल अपने घर पर ही हैं और मास्क लगाकर पूजा कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया में अपने आवास पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर वह परंपरागत तरीके से छठ पूजा कर रही हैं। बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (63) लंबे समय से छठ का व्रत करती हैं।

चार दिन चलने वाली छठ पूजा का शुक्रवार को तीसरा दिन था जिसमें अस्त होते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। पहले दिन नहाए-खाए और दूसरे दिन खरना होता है। चौथे दिन व्रती ऊगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर अपना व्रत पूरा करते हैं। नहाए-खाए के दिन बिना प्याज-लहसन के शुद्ध सात्विक भोजन बनता है। खरना के दिन व्रती सिर्फ एक बार रात को भोजन करते हैं और प्रसाद में गुड़ की खीर (रसियाव) बनती है। चार दिन के इस व्रत को करने वाले जमीन पर सोते हैं।

व्रत के तीसरे और चौथे दिन अर्ध्य में फल और पकवान पूजा में चढ़ते है। इस दौरान गुड़ और चीनी का ‘ठेकुआ’ का प्रसाद बनता है जो काफी लोकप्रिय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा