लाइव न्यूज़ :

Chhath puja: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है छठ पूजा का पर्व, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

By भाषा | Updated: November 3, 2019 00:24 IST

नहाय-खाय के साथ ही बाजारों में भी लोग व्रत में काम आने वाले सामान खरीदने पहुंचे। शनिवार की शाम को व्रती महिलाओं ने पानी के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अब रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी ।

Open in App
ठळक मुद्देछठ मुख्यत: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मनाया जाता है।इस त्योहार में लोग नदियों के घाटों और अन्य जलाशयों में भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। मोदी न ट्वीट करते हुए लिखा,‘‘देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य हम सभी को ऊर्जा प्रदान करें और हमारे देश को समृद्धि और सफलता के नए मुकाम दें।’’ छठ मुख्यत: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग नदियों के घाटों और अन्य जलाशयों में भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।

वहीं, राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी के लक्ष्मण मेला घाट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा का पर्व भोजपुरी समाज के लिए खास होता है। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि लक्ष्मण मेला घाट पर पिछले 34 साल से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार यहां किसी मुख्यमंत्री ने पहुंचकर भोजपुरी समाज का मान बढ़ाया है।

योगी ने प्रदेशवासियों को महापर्व छठ की बधाई देते हुए कहा कि यह लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इसमें आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण है। इसके माध्यम से सामाजिक समरसता और सौहार्द में वृद्धि होती है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को छठ पूजन के लिए घाटों की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत बृहस्पतिवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। दिन भर चली तैयारियों के बाद घरों में व्रती महिलाओं ने स्नान-पूजन के बाद सादा भोजन किया। सादी चने की दाल, लौकी की सब्जी और रोटी खाने के साथ ही व्रतियों ने घरों में बिस्तर त्यागा।

घाटों पर तैयारियों के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छठी मईया की आराधना की गयी। व्रत वाले घरों में शुक्रवार को छोटी छठ (खरना) मनाई गयी। महिलाओं ने रात को साठी के चावल, गुड़ और गाय के दूध की खीर (रसियाव) खाने के साथ ही दो दिन लंबे निर्जला व्रत की शुरुआत की।

नहाय-खाय के साथ ही बाजारों में भी लोग व्रत में काम आने वाले सामान खरीदने पहुंचे। शनिवार की शाम को व्रती महिलाओं ने पानी के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अब रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी ।

टॅग्स :छठ पूजानरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग