लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा : श्रद्धालुओं के टीकाकरण के लिए अभियान शुरू

By भाषा | Updated: October 26, 2021 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिवाली के बाद मनाए जाने वाले छठ पर्व के श्रद्धालुओं के टीकाकरण के उद्देश्य से मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के इब्राहीमपुर गांव में एक विशेष अभियान की शुरुआत की।

केंद्रीय मंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी भी थे। बाद में पुरी ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं और भोजपुरी में एक ट्वीट में ‘‘छठी मैया’’ से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर को अपने आदेश में नदी के तट, जलाशय और मंदिरों में छठ के आयोजन पर रोक लगा दी थी। बुधवार की बैठक के बाद डीडीएमए द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव की अनुमति देने की उम्मीद है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने छठ के आयोजन पर प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया था, उन्होंने मंगलवार को ‘‘छठव्रतियों’’ का टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा की थी ताकि त्योहार को सुरक्षित रूप से मनाया जा सके। अभियान के तहत पूरे शहर में 10,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया जाना है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग दिवाली के बाद छठ पर्व मनाते हैं जिसमें छठव्रती घुटने तक पानी में उतरकर सूर्य देव को ‘‘अर्घ्य’’ देते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह