लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja: दिल्ली सरकार का ऐलान- छठ पूजा को लेकर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

By अनिल शर्मा | Updated: November 6, 2021 09:57 IST

छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित है और मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देछठ पूजा 8 नवंबर से 'नहाई खाई' अनुष्ठान के साथ शुरू होगाछठ पूजा सूर्य देव को समर्पित है यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में मनाया जाता है

दिल्लीःदिल्ली सरकार ने इस साल छठ पूजा को लेकर 10 नवंबर (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। अरविदं केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली  सरकार ने छठ पूजा को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार बताया है।

गौरतलब है, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में दिल्ली में छठ पूजा के आयोजनों की अनुमति दी गई। डीडीएमए ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में यमुना नदी तट के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने भी कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लोगों को छठ मनाने को कहा है।

छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित है

छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित है और मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में मनाया जाता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, भक्त कृतज्ञता व्यक्त करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए सूर्य भगवान और उनकी पत्नी उषा की पूजा करते हैं। भक्त चार दिनों के दौरान नदियों, तालाबों और अन्य जल निकायों में पवित्र डुबकी लगाते हैं।

छठ पूजा 8 नवंबर से 'नहाई खाई' अनुष्ठान के साथ शुरू होगा

इस साल, त्योहार 8 नवंबर से 'नहाई खाई' अनुष्ठान के साथ शुरू होगा और 11 नवंबर को भक्तों के साथ 'उषा अर्घ्य' (उगते सूरज की प्रार्थना) का समापन होगा। मुख्य उत्सव 10 नवंबर को है जब भक्त सूर्य देव को ' सांध्य अर्घ्य' अर्पित करेंगे।

टॅग्स :छठ पूजादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया