लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2021: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित इन राज्यों में छठ महापर्व पर छुट्टी, जानिए सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 9, 2021 19:14 IST

Chhath Puja 2021:उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार को प्रदेश वासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Open in App
ठळक मुद्देछठ पर्व जन सामान्य द्वारा अपने सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के रंगों से सजा है।छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है।कई राज्य ने 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Chhath Puja 2021: दिवाली के छह दिन के बाद छठ महापर्व त्योहार मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा 8 नवंबर से शुरू है। नहाए खाय के साथ ये महापर्व शुरू हो जाता है। 8, 9, 10 और 11 को यह पर्व मनाया जाएगा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य में छुट्टी की घोषणा हो गई है।

कई राज्य ने 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बिहार सरकार ने 10 और 11 को अवकाश घोषित किया है। उत्तर भारत ही नहीं देश सहित विदेश में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान निर्जला व्रत किया जाता है। 36 घंटे का उपवास किया जाता है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा के कारण 10 नवंबर और 19 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यूपी के सीएम ने कहा कि छठ महापर्व सहित कार्तिक महीने के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मेलों में भाग लेते हैं। ऐसे में घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, पार्किंग और पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का सन्देश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से छठ पर्व के समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की।

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में यमुना नदी तट के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी एक नोट के अनुसार, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोगों के लिए छठ पूजा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी आधार पर दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर, 2021 को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।’’ डीडीएमए ने कोविड-19 के खतरे के लिहाज से 30 सितंबर को आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर पाबंदी लगा दी थी।

उत्तराखंड में छठ पर सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस आशय का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। हालांकि, यह आदेश कोषागारों और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा।

छठ का पर्व पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन हाल के वर्षो में इन प्रदेशों के लोगों की अन्य जगहों पर अच्छी खासी तादाद को देखते हुए यह त्योहार उन स्थानों पर भी मनाया जाने लगा है।

राष्ट्रपति कोविंद ने छठ पूजा पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को छठ पूजा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार सूर्य देव और प्रकृति के साथ हमारे संबंधों की एक अनूठी अभिव्यक्ति है। राष्ट्रपति ने कहा कि छठ पूजा देश में मनाए जाने वाले सबसे पुराने त्योहारों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका महत्व डूबते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देने में निहित है।

श्रद्धालु दिन के दौरान कठोर उपवास करने के बाद त्योहार की समाप्ति पर नदियों और तालाबों के पानी में पवित्र स्नान करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह त्योहार सूर्य देव और प्रकृति के साथ हमारे संबंधों की अनूठी अभिव्यक्ति है। राष्ट्रपति ने भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे शाश्वत संबंधों को मजबूत करे जिससे हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करने में मदद मिलेगी।’’ 

मुंबई में समुद्र तटों पर छठ पूजा पर भीड़भाड़ पर रोक

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने के प्रयास के तहत मुंबई में समुद्र तटों पर आगामी छठ पूजा पर भीड़भाड़ नहीं लगने दी जाएगी। संशोधित दिशानिर्देश के अनुसार, बीएमसी उसके बजाय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कृत्रिम तालाब बनायेगी एवं इस काम का सारा खर्च वह वहन करेगी।

उसने कहा कि केवल वे नागरिक ही इस पूजा में भाग ले सकते हैं, जो कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ले चुके हैं। शिवसेना के नियंत्रण वाली बीएमसी ने पुलिस विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि छठ पूजा पर समुद्र तटों पर भीड़भाड़ न हो। छठ पूजा मुख्यत: बिहार के लोग मनाते हैं और इस बार छठ 10 और 11 नवंबर को है।

बीएमसी ने कहा कि संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी कृत्रिम तालाब बनाने एवं त्योहार संपन्न हो जाने के बाद उन्हें भरने के लिए जिम्मेदार होंगे। बीएमसी ने छठ पूजा पर बंद परिसर और खुले परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या भी क्रमश: 100 और 200 सीमित कर दी है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :छठ पूजाबिहारउत्तर प्रदेशनीतीश कुमारयोगी आदित्यनाथपुष्कर सिंह धामीझारखंडरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos