लाइव न्यूज़ :

छठ : नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय पर्व शुरू, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को दीं शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: November 18, 2020 10:36 IST

Open in App

पटना, 18 नवंबर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत बुधवार को नहाय-खाय के साथ हो गई और 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न होगी ।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के लोगों और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भागवान सूर्य की पूजा-अर्चना एवं लोक आस्था से जुड़े ‘छठ पर्व’से हमें साधना, तप, त्याग, सदाचार,मन की पवित्रता, स्वच्छता बनाये रखने की प्रेरणा मिलती है ।

उन्होंने इस पर्व को भक्ति, बंधुत्व, सामाजिक समरसता और एकता के साथ मनाने का अनुरोध किया ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी छठ पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं ।

उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख एवं समृद्धि की कामना की और लोगों से इस महापर्व को प्रेम एवं सद्भाव से मनाने की अपील की ।

कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना एवं सावधानी बरतना अत्यंत जरूरी है ।

छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार को नहाय खाय के साथ हो गई और इस दिन व्रती आमतौर पर नदी, तालाबों आदि में स्नान करके प्रसाद ग्रहण करते हैं । यह महाव्रत 21 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित