लाइव न्यूज़ :

चेतन भगत ने नई किताब का ट्रेलर जारी किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर लेखक चेतन भगत ने बृहस्पतिवार को अपनी आने वाली किताब ‘400 डेज’ का ट्रेलर जारी किया।

वेस्टलैंड द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक, “द गर्ल इन रूम 105” और “वन अरेंज मर्डर” के बाद केशव-सौरभ श्रृंखला की तीसरी कहानी है। किताब का विमोचन आठ अक्टूबर को होगा।

ट्रेलर, हालांकि अभिनेता विक्रांत मैसी अभिनीत श्रृंखला की पिछली किश्तों की तरह सिनेमाई नहीं था, लेकिन भगत ने खुद कहानी की विषय वस्तु का उल्लेख करते हुए इसे एक लापता लड़की सिया और उसकी मां आलिया अरोड़ा के युवा लड़की को खोजने और केशव राजपुरोहित से इसके लिये मदद मांगने के बाद होने वाली घटनाओं का रोमांचक प्रस्तुतिकरण करार दिया।

भगत ने मंगलवार को किताब का कवर जारी करने के मौके पर कहा था, “मुझे लगता है कि ‘400 डेज’ मेरी अब तक की सबसे अच्छी किताब है, शायद इसलिए कि लॉकडाउन में होने के कारण मैंने इसे पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए लिखा था। ‘400 डेज़’ में मैंने एक लापता बच्चे, इंटरनेट के खतरों और बेवफाई के आचरण का पता लगाने की कोशिश की है।”

प्रकाशकों के अनुसार, एक अपहरण और वर्जित प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमते हुए, ‘400 डेज’ रहस्य और रोमांस से भरी एक दिलचस्प कहानी है, जो इसे सबसे अलहदा बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे