लाइव न्यूज़ :

शिलांग में शुरू हुआ ‘चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2021’, पहली बार साहित्यिक महोत्सव भी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:51 IST

Open in App

शिलांग, 25 नवंबर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी ने बृहस्पतिवार को यहां ‘वार्ड्स लेक’ पर तीन दिवसीय ‘चेरी ब्लॉसम महोत्सव’ का उद्घाटन किया। साल के इस समय राजधानी समेत पूरे राज्य में गुलाबी चेरी ब्लॉसम फूल खिलते हैं इसलिए महोत्सव को इसका नाम दिया गया है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण इस लोकप्रिय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।

इस अवसर पर शिलांग साहित्य महोत्सव के प्रथम संस्करण का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें खुशी है कि इस साल एक बार फिर चेरी ब्लॉसम महोत्सव की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इसे एक वार्षिक कार्यक्रम बनाने का प्रयास कर रही है तथा इसमें संगीत, कला और संस्कृति का समावेश करना चाहती है। उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्र में जहां इतनी प्रतिभा है, यह लोगों को केवल एक मंच देने की बात नहीं है बल्कि उन्हें एक साथ आकर सीखने और अपने विचारों का आदान प्रदान करने का अवसर उपलब्ध कराने का माध्यम भी है।”

महोत्सव के दौरान गायन, नृत्य, फैशन शो, स्थानीय शराब बनाना और जापानी तथा कोरियाई पाककला की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संगमा ने कहा कि 2022 में मेघालय राज्य का दर्जा प्राप्त करने की 50वीं वर्षगांठ मनाएगा और इस अवसर पर युवाओं को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा, “पहली बार, अगले कुछ महीनों में सरकार स्थानीय संगीतकारों को एक मंच प्रदान करेगी ताकि वे संगीत को करियर के एक विकल्प के रूप में अपना सकें।” मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पहली बार आयोजित हो रहे शिलांग साहित्य महोत्सव में राज्य के लेखकों और पाठकों को देशभर से आए साहित्यकारों से संपर्क करने का अवसर मिलेगा।

सातोशी सुजुकी ने कहा कि चेरी ब्लॉसम महोत्सव के माध्यम से न केवल देश में बल्कि जापान और भारत के बीच लोगों से लोगों का संबंध प्रगाढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर है जो जापान के ‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’ क्षेत्र के विजन के लिए अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos