लाइव न्यूज़ :

चेन्नीथला ने केरल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंत्री का इस्तीफा मांगा

By भाषा | Updated: December 15, 2021 14:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखकर कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति में हस्तक्षेप के आरोपों का सामना कर रही उच्च शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की।

चेन्नीथला ने पत्र में कहा कि हालांकि विश्वविद्यालय मंत्री के लिए अपने कुलपति समर्थक रवैये के रूप में किसी विशेष विशेषाधिकार की गारंटी नहीं देता है। इसमें कहा गया कि उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदू ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शीर्ष पद पर अपने उम्मीदवार को फिर से नियुक्त करने का राज्यपाल पर दबाव डाला, जो ‘‘भ्रष्टाचार’’, ‘‘भाई-भतीजावाद’’, ‘‘सत्ता का दुरुपयोग’’ और ‘‘पद की शपथ का उल्लंघन’’ है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘इसलिए, उच्च शिक्षा मंत्री को कार्यालय में एक सेकेंड के लिए भी बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैं आपसे (मुख्यमंत्री) अनुरोध करता हूं कि अगर वह खुद इस्तीफा नहीं देती हैं तो उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने के लिए कदम उठाएं।’’

कांग्रेस नेता ने राज्य के विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर पिछले कुछ दिनों में सामने आ रहे ‘गंभीर’ आरोपों की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा कि केरल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वह इसके मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में बने रहना नहीं चाहते हैं।

राज्यपाल ने कहा था कि उन पर कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में डॉ गोपीनाथ रवींद्रन को फिर से नियुक्त करने का दबाव था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा निर्णय लेने के लिए किसने मजबूर किया।

चेन्नीथला ने पत्र में आरोप लगाया कि जैसा कि दूसरे दिन राज्यपाल को भेजा बिंदू का सिफारिशी पत्र सामने आया था, अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह उच्च शिक्षा मंत्री थीं जिन्होंने दबाव डाला था।

विपक्ष के पूर्व नेता ने दावा किया कि विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में न तो सरकार और न ही उच्च शिक्षा मंत्री की कोई भूमिका या अधिकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है