लाइव न्यूज़ :

चेन्नीथला ने केरल के मुख्यमंत्री पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 मार्च केरल में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथला ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है।

केरल में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। 26 फरवरी को चुनाव की घोषणा की गई थी।

चेन्नीथला ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री ने चार मार्च और छह मार्च को माकपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन किये थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के नए कामों और नीतियों की घोषणा की थी।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ''इन संवाददाता सम्मेलनों में मुख्यमंत्री ने सरकार के नए कार्यों और नीतियों की घोषणा की थी, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।''

उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुसार चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद केवल मुख्य सचिव या जनसंपर्क विभाग को ही सरकारी नीतियों के बारे में बोलने का अधिकार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''मुख्यमंत्री ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर नयी नीतियों की घोषणा की ताकि मतदाताओं को लुभाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह