लाइव न्यूज़ :

हज 2021 के लिए चेन्नई को प्रस्थान स्थल बनाया जाए: पलानीस्वामी ने मोदी से किया अनुरोध

By भाषा | Updated: November 17, 2020 00:32 IST

Open in App

चेन्नई, 16 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चेन्नई को 2021 में हज के प्रस्थान बिंदु के तौर पर चिह्नित करने का आग्रह किया।

पलानीस्वामी ने कहा कि तमिलनाडु और पड़ोस के राज्यों से सालों से 4,500 से अधिक हज यात्री यहां से हज करने सऊदी अरब के लिए रवाना होते रहे हैं, लेकिन 2021 में ऐसी स्थिति नहीं है।

मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की हज समिति ने तमिलनाडु को सूचित किया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से भारत में हज 2021 के लिए रवानगी स्थानों की संख्या 21 से घटाकर 10 कर दी गयी है और चेन्नई को छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के हज यात्रियों को प्रस्थान बिंदु के तौर पर कोचीन दिया गया है। साजो-सामान के लिहाज से हज यात्रियों के लिए उड़ान पकड़ने के लिए तमिलनाडु के अनेक स्थानों से कोचीन तक यात्रा करना चुनौतीपूर्ण होगा जिनमें अधिकतर वरिष्ठ नागरिक हैं।’’

पलानीस्वामी ने इन लोगों की कठिनाइयों पर विचार करते हुए अनुरोध किया है कि चेन्नई को हज 2021 के लिए पहले के सालों की तरह प्रस्थान स्थल चिह्नित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया