लाइव न्यूज़ :

चेन्नई का एनजीओ कोविड मरीजों की सेवा के लिए 10 हजार ऑक्सीजन सांद्रक मशीनें लगाएगा

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:09 IST

Open in App

चेन्नई, छह मई चेन्नई के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने कोविड-19 मरीजों की सेवा के लिए ऑक्सीजन बैंक स्थापित करने की अपनी योजना के तहत देश में 10,000 ऑक्सीजन सांद्रक मशीनें लगाने की योजना बनायी है।

भारतीय जैन संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र श्रीश्रीमाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संगठन इस परियोजना पर लंबे समय से काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए संगठन ने श्री तमिलनाडु जैन महामंडल के साथ भागीदारी कर बृहस्पतिवार को 60 मशीनों के साथ एक ऑक्सीजन बैंक स्थापित किया।

श्रीश्रीमाल ने कहा, ‘‘शुरुआती पांच दिनों के लिए रोजाना 100 रुपये के किराये पर यह ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध होगा और छठे से दसवें दिन तक हर दिन 200 रुपये लिए जाएंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने संगठन की 400 इकाइयों के जरिए देश में ऐसी 10,000 ऑक्सीजन सांद्रक मशीनें लगाने वाले हैं।’’

श्रीश्रीमाल ने कहा कि चेन्नई में ऐसी 60 ऑक्सीजन सांद्रक मशीनें लगायी गयी है और इसकी संख्या बढ़ाकर 150 की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो