लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली में सोने की चेन और कीमती सामान छीनने के मामले में पांच सितारा होटल का शेफ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर दक्षिणी दिल्ली में सोने की चेन और मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान छीनने के मामले में एक पांच सितारा होटल के शेफ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर हरीश (35) को मंगलवार शाम नेब सराय इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह छिनने की वारदात अंजाम देने गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास बीए और होटल प्रबंधन की डिग्रियां हैं और वह आईजीआई हवाईअड्डे के निकट एक पांच सितारा होटल में काम करता था और उसकी तनख्वाह भी अच्छी थी लेकिन जुआ खेलने की वजह से उस पर कर्ज चढ़ गया और उसे चुकाने के लिए वह ये अपराध करता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि संगम विहार का निवासी हरीश खास तौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो सैर करने या कार्यालय जाने के लिए साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट से गुजरती थीं। इसके अलावा वह मेट्रो स्टेशन से लगे उद्यान क्षेत्र या मेहरौली-बदरपुर (एमबी) रोड पर आंबेडकर नगर बस स्टैंड पर पीड़ितों को निशाना बनाता था। उन्होंने बताया कि पीड़ितों से कीमती सामान लूटने के बाद वह सामान्य तौर पर ‘पकड़ो-पकड़ो’ या फिर ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगता था ताकि लोगों को लगे कि वह चोर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच वह भाग जाता था।

ठाकुर ने बताया कि एक महीने पहले उनकी टीम ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसके बाद नेब सराय इलाके में एमबी रोड पर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने खुद को घिरा पाकर पहले तो देसी पिस्तौल निकाली लेकिन पुलिसकर्मियों ने उससे पिस्तौल छीन ली।

गिरफ्तारी के बाद हरीश ने बताया कि उसने सोने की तीन चेन उसने संगम विहार इलाके के आभूषण विक्रेता को बेची है। बयान के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में राजेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हरीश ने बताया कि करीब दो साल पहले वह ऑनलाइन ऐप ‘सट्टा किंग’ पर जुआ खेलने लगा। शुरुआत में तो उसे लाभ हुआ लेकिन बाद में वह कर्ज में डूब गया। इसके बाद उसने इस तरह के अपराध करने शुरू किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं